प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजराइल दौरे पर पहुंच गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
PM मोदी और नेतन्याहू के बीच राजधानी तेल अवीव में निजी मुलाकात भी हुई। मोदी करीब 9 साल बाद इजराइल पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2017 में यहां का दौरा किया था।
PM मोदी आज इजराइल की संसद को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे।
भारत-इजराइल में हथियारों की डील पर बातचीत संभव
PM मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इजराइल के बीच रक्षा सौदों पर बातचीत की संभावना जताई जा रही है। इनमें ड्रोन और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम जैसे अहम रक्षा उपकरण शामिल हो सकते हैं।
Comments (0)