दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना शनिवार को असिता फ्लडप्लेन में आयोजित दो दिवसीय पलाश महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और Delhi Development Authority (डीडीए) के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।
आकर्षण का केंद्र
डीडीए द्वारा आयोजित इस महोत्सव में फूलों की रंग-बिरंगी सजावट, मौसमी पौधों की प्रदर्शनी और इंटरैक्टिव ग्रीन इंस्टॉलेशन प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही बागवानी प्रदर्शनी, कारीगरों के स्टॉल, फूड कोर्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा।
ऋतु परिवर्तन का उत्सव
पलाश महोत्सव सर्दी से वसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। यह मौसम रंग, ताजगी और सामुदायिक सहभागिता का संदेश देता है।
ग्रीन एक्सपो से सस्टेनेबल संदेश
14 फरवरी को उपराज्यपाल ने यमुना तट स्थित बांसेरा में “डीडीए ग्रीन एक्सपो 2026 और पलाश महोत्सव 2026” का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया और बांसेरा को प्रदूषित क्षेत्र से हरित स्थल में बदलने का उदाहरण बताया।
पर्यावरण जागरूकता पर फोकस
डीडीए के अनुसार, यह आयोजन स्वच्छ हवा, हरित क्षेत्र और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पलाश महोत्सव दिल्ली के क्लाइमेट-रेडी और सस्टेनेबल भविष्य के विजन को सशक्त करने का मंच बनेगा।
Comments (0)