प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय इजराइल यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। बीते नौ वर्षों में यह उनका दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में इजराइल गए थे।
संसद को करेंगे संबोधित
बुधवार को राजधानी तेल अवीव पहुंचने के बाद PM मोदी नेतन्याहू के साथ प्राइवेट बातचीत करेंगे। मोदी आज इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।
हथियार डील पर बातचीत संभव
मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र के इजराइल आने का इंतजार कर रहे हैं।
Comments (0)