राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 से 27 फरवरी, 2026 तक महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 24 फरवरी को मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन करेंगी।
महाराष्ट्र में स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी
राष्ट्रपति 25 फरवरी को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा बुलढाणा जिले के शेगांव में आयोजित ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में भाग लेंगी। उसी दिन वे नागपुर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित ‘एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग’ कार्यक्रम के राज्य-स्तरीय शुभारंभ में भी शामिल होंगी।
झारखंड में धार्मिक कार्यक्रम
राष्ट्रपति 26 फरवरी को जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर जाएंगी और वहां छात्रों के साथ संवाद करेंगी। राष्ट्रपति 27 फरवरी को राजस्थान के पोखरन में आयोजित वायुशक्ति अभ्यास की साक्षी बनेंगी।
Comments (0)