राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए गए हैं राजस्थान बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में स्टूडेंट्स को 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है. जिन छात्र-छात्राओं के इतने नंबर नहीं आएंगे वह एग्जाम में पास नहीं होंगे.
आर्ट्स में 97.54 प्रतिशत पास
इस साल आर्ट्स वर्ग में कुल 5,91,023 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5,83,201 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. परिणाम में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं पास हुईं. आंकड़ों के अनुसार छात्रों का पास प्रतिशत 96.68 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं ने 98.20 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया. कुल मिलाकर आर्ट्स वर्ग का पास प्रतिशत 97.54 प्रतिशत दर्ज किया गया.
कॉमर्स में अच्छा प्रदर्शन
कॉमर्स वर्ग में इस वर्ष कुल 30,580 छात्रों ने परीक्षा दी. इसमें 1,976 छात्र और 8,096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं. आंकड़ों के अनुसार छात्रों का पास प्रतिशत 94.04 प्रतिशत और छात्राओं का पास प्रतिशत 92.82 प्रतिशत रहा. कुल मिलाकर कॉमर्स वर्ग का पास प्रतिशत 93.64 प्रतिशत रहा, जो काफी संतोषजनक है.
विज्ञान में 97.52 प्रतिशत पास
विज्ञान वर्ग में इस साल कुल 2,87,068 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2,81,299 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं पास हुईं. आंकड़ों के अनुसार छात्रों का पास प्रतिशत 97.02 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं ने 98.34 प्रतिशत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया. कुल मिलाकर विज्ञान वर्ग का पास प्रतिशत 97.52 प्रतिशत दर्ज किया गया.