केरल में राजनीतिक बदलाव के बीच वीडी सतीशन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए।
पिनाराई विजयन के 10 साल के शासन का हुआ अंत
वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) नेता पिनाराई विजयन के 10 साल लंबे शासन का अंत हो गया। करीब 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) एक बार फिर सत्ता में लौट आया है।
कांग्रेस ने बताया ‘नए राजनीतिक युग’ की शुरुआत
कांग्रेस नेताओं ने इस शपथ ग्रहण को केरल में नए राजनीतिक युग की शुरुआत बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह केरल की ऐतिहासिक जीत है और अब जनता को बेहतर सरकार देना हमारी जिम्मेदारी है।
विधानसभा चुनाव में UDF की शानदार जीत
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस ने अकेले 63 सीटें हासिल कर राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।