विराट-रोहित के वनडे संन्यास पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी सफाई, कहा- अभी तक रिटायर नहीं हुए हैं
रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। विराट कोहली ने इसके पांच दिन बाद 12 मई को अपना टेस्ट करियर समाप्त करने की घोषणा की।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 23 अगस्त 2025
75
0
...

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद अचानक अंतरराष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। यह फैसला क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था।


विराट और रोहित टेस्ट क्रिकेट से भी ले चुके हैं विदाई


रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।

विराट कोहली ने इसके पांच दिन बाद 12 मई को अपना टेस्ट करियर समाप्त करने की घोषणा की।


वनडे संन्यास की अटकलों पर उठे सवाल


दोनों खिलाड़ियों के टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या अब वे वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने वाले हैं? इसी संदर्भ में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से सवाल किया गया।


अभी तक रिटायर नहीं हुए हैं : राजीव शुक्ला


यूपी टी20 लीग के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्होंने कोई रिटायरमेंट नहीं लिया है। उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई की पॉलिसी बिल्कुल स्पष्ट है —हम किसी खिलाड़ी को रिटायरमेंट के लिए नहीं कहते। ये निर्णय पूरी तरह से खिलाड़ी का होता है और बोर्ड उस फैसले का सम्मान करता है।


फेयरवेल को लेकर भी दी प्रतिक्रिया


पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि क्या विराट और रोहित को सचिन तेंदुलकर जैसा फेयरवेल मिलेगा, तो राजीव शुक्ला ने कहा - जब समय आएगा, तभी इस पर विचार किया जाएगा। अभी से फेयरवेल की चिंता क्यों करनी? उन्होंने यह भी कहा कि, विराट अभी भी बेहद फिट हैं और रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।


राजीव शुक्ला के बयान से यह स्पष्ट है कि, विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। बीसीसीआई इन दोनों दिग्गजों के फैसले का सम्मान करेगी और जब वे रिटायर होंगे, तब उन्हें उचित फेयरवेल देने पर विचार किया जाएगा।











ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Durgesh Vishwakarma
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई पर सचिन तेंदुलकर ने लगाई मुहर, सोशल मीडिया पर दी पुष्टि
सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई की पुष्टि कर दी है। जानिए कौन हैं सानिया, कब हुई सगाई और क्या है शादी की अगली योजना।
34 views • 16 hours ago
Durgesh Vishwakarma
एशिया कप टी20 में अब तक सिर्फ दो शतक, क्या 2025 में टूटेगा यह रिकॉर्ड?
Asia Cup T20 के इतिहास में अब तक सिर्फ दो शतक बने हैं — एक 2016 में बाबर हयात और दूसरा 2022 में विराट कोहली ने लगाया। जानिए क्यों यह रिकॉर्ड इतना खास है और क्या 2025 में कोई नया नाम जुड़ सकता है?
37 views • 16 hours ago
Durgesh Vishwakarma
चेतेश्वर पुजारा का क्रिकेट से संन्यास, बोले – ‘कोई पछतावा नहीं, ये मेरे लिए गर्व का पल है’
चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट से संन्यास लिया। बोले – देश के लिए खेलना सपना था, पूरा हुआ। रोहित-विराट के साथ बिताए पलों को किया याद।
75 views • 2025-08-25
Durgesh Vishwakarma
तीन दिन फील्डिंग करवाई पुजारा ने, मम्मी ने पहचानने से मना कर दिया - रोहित शर्मा का मज़ेदार किस्सा
रोहित शर्मा ने पुजारा के रिटायरमेंट पर एक मजेदार किस्सा सुनाया—“तीन दिन से पुजारा बैटिंग कर रहे थे, हम फील्डिंग… मम्मी ने पहचानने से मना कर दिया।”
35 views • 2025-08-25
Durgesh Vishwakarma
महिला ODI वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकट टीम का हुआ ऐलान
महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित। हरमनप्रीत कौर कप्तान, स्मृति उपकप्तान, रेनुका की वापसी, प्रतीका रावल को पहली बार मौका।
41 views • 2025-08-25
Durgesh Vishwakarma
सचिन की बात मान कर कर दी गलती, आज भी पछताते हैं - राहुल द्रविड़ का खुलासा
राहुल द्रविड़ ने एक इंटरव्यू में बताया कि 2011 में सचिन तेंदुलकर की सलाह मानकर उन्होंने एक गलती की थी, जिसका पछतावा उन्हें आज भी है।
40 views • 2025-08-25
Ramakant Shukla
चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी और अपने लंबे क्रिकेट करियर से जुड़ी भावनाओं को शब्दों में बयां किया।
44 views • 2025-08-24
Durgesh Vishwakarma
विराट-रोहित के वनडे संन्यास पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी सफाई, कहा- अभी तक रिटायर नहीं हुए हैं
रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। विराट कोहली ने इसके पांच दिन बाद 12 मई को अपना टेस्ट करियर समाप्त करने की घोषणा की।
75 views • 2025-08-23
Durgesh Vishwakarma
रोहित शर्मा के बाद कौन होगा भारतीय वनडे टीम का अगला कप्तान? सामने आए 5 दावेदार
कुछ लोगों का मानना ​​है कि शुभमन गिल को अगला कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि कुछ लोगों की राय है कि किसी और को कप्तान बनाया जा सकता है।
82 views • 2025-08-23
Durgesh Vishwakarma
एशिया कप 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव की 'सनातनी' घड़ी वायरल, भगवान राम और हनुमान जी की छवि बनी आकर्षण का केंद्र
एशिया कप 2025 टीम अनाउंसमेंट में सूर्यकुमार यादव की राम मंदिर वाली Jacob & Co घड़ी चर्चा में, भगवान राम-हनुमान की छवि से सजी हुई।
205 views • 2025-08-23
...