Jaipur: राजस्थान में मंत्रियों के बीच विभागों (Rajasthan Cabinet Portfolio) का बंटवारा कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को कुल 6 विभाग मिले हैं। दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला और बाल विकास विभाग के साथ-साथ बाल अधिकारिता विभाग दिए गए हैं। इस तरह दीया कुमारी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बाद सबसे ज्यादा विभाग मिले हैं। सीएम के पास कुल आठ विभाग हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा के विभाग
1. कार्मिक विभाग2. आबकारी विभाग
3. गृह विभाग
4. आयोजना विभाग
5. सामान्य प्रशासन विभाग
6. नीति निर्धारण प्रकोष्ठ - मुख्यमंत्री सचिवालय
7. सूचना और जनसंपर्क विभाग
8. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)
डिप्टी सीएम दीया कुमारी को मिले विभाग
1. वित्त विभाग
2. पर्यटन विभाग
3. कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
4. सार्वजनिक निर्माण विभाग
5. महिला और बाल विकास विभाग
6. बाल अधिकारिता विभाग
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के विभाग
1. तकनीकी शिक्षा विभाग
2. उच्च शिक्षा विभाग
3. आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी,
सिद्धा और हौम्योपैथी (आयुष) विभाग4 परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग