Jaipur: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में अब राजस्थान (Sukhdev Singh Gogamedi) में भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। पुलिस की सूचना पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा गोगामेड़ी शूटर रोहित राठौर के खातीपुरा के सुंदर नगर स्थित अवैध निर्माण तोड़ा गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोगामेड़ी 2017 से ही गैंगस्टर रोहित गोदारा के निशाने पर थे।
रोहित गोदारा की रडार पर थे गोगामेड़ी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में अब राजस्थान में भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। पुलिस की सूचना पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा गोगामेड़ी शूटर रोहित राठौर के खातीपुरा के सुंदर नगर स्थित अवैध निर्माण तोड़ा गया।