Jaipur: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan News) की ओर से 19 फरवरी 2023 को आयोजित हुई कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती परीक्षा रद्द करने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अधिकारियों को इस परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण पूछते हुए यह भर्ती रद्द करने का प्रस्ताव मांगा है। गुरुवार को विभाग की ओर से तैयार किए गए सीएम की बैठक कार्यवाही विवरण में यह जानकारी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 35331 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके अलावा एनएचएम में संविदा के 17 हजार पदों को भरने का भी प्रस्ताव मांगा है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19 फरवरी 2023 को आयोजित हुई कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती परीक्षा रद्द करने की तैयारी शुरू हो गई है।