Jaipur: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने स्कीम (Kailash Choudhary) की जानकारी ना होने के चलते कृषि उपनिदेशक गोपाल कुमावत को जमकर लताड़ लगाई। मंत्री ने कहा- जब आपको ही स्कीम के बारे में मालूम नहीं है तो जनता को क्या बताओगे। बिना लेटर पढ़े यहां आकर खड़े हो जाते हो। उन्होंने मंच से फटकार लगाते हुए कहा- अब ऐसे नहीं चलेगा, पिछली सरकार में बहुत भाग लिए काम से। अब काम करना पड़ेगा। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर आया। वीडियो बाड़मेर जिले के चौहटन मुख्यालय पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का शाम 4 बजे का है।
ड्रोन की स्कीम पर गलत जानकारी दी तो भड़के
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के चलते चौहटन आए थे। यहां वे जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की कृषि स्कीमों के बारे में बता रहे थे। यहां चौहटन के कृषि उपनिदेशक गोपाल कुमावत भी मौजूद थे। इसी दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उन्हें ड्रोन खरीद के लिए सब्सिडी के बारे में मंच से खड़े होकर पूछा। कुमावत सब्सिडी का सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद मंत्री चौधरी भड़क गए।उन्होंने मंच से पूछा-
केंद्रीय कृषि मंत्री- ड्रोन की सब्सिडी क्या है?कुमावत- ड्रोन की सब्सिडी सर, 2 लाख तक सब्सिडी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री- कितनी!
कुमावत- सर 2 लाख तक
केंद्रीय कृषि मंत्री- कितने का है ये ड्रोन?
कुमावत- ड्रोन सर, 8 लाख तक का आता है, 2 लाख की सब्सिडी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री- अरे यार… तुम्हे खुद को ही मालूम नहीं है तो तुम जनता को क्या बताओगे?
इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री भड़क गए- उन्होंने कहा- कैसे 25% है सब्सिडी...
कहां है जानकारी, लेटर कहां है! लेटर बताओ मुझे 25% वाला…
इस पर कुमावत कहते हैं- सर हमारे पास लेटर आया नहीं है।