Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh) और जोगाराम पटेल ने भी पदभार ग्रहण किया ने नए साल के पहले दिन सचिवालय में पदभार संभाल लिया है। इस दौरान दोनों का परिवार भी साथ में मौजूद रहा। राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भी पदभार संभाला। सचिवालय में मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए मुख्य भवन और मंत्रालय भवन में ऑफिस पहले ही अलॉट कर दिए गए हैं।
'प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करेंगे'
पदभार ग्रहण करके राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh) ने कहा- प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करेंगे। भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे। विकसित भारत का संकल्प हम पूरा करेंगे। जनता ने सेवा के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरे दमखम से राजस्थान का उत्थान करेंगे। विभाग को लेकर कहा- कोई भी विभाग मिले, मिलकर काम करेंगे। मैं प्रवक्ता हूं, हमेशा मुखर रहूंगा। परिवार के साथ सचिवालय पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौड़।
22 में से 5 मंत्रियों को मुख्य भवन में ऑफिस अलॉट हुआ
भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल 22 में से 5 मंत्रियों को मुख्य भवन में ऑफिस अलॉट हुआ है। वहीं, शेष 17 मंत्रियों को मंत्रालय भवन में ऑफिस मिला है। दिलचस्प बात यह है कि मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को मुख्य भवन में ऑफिस अलॉट नहीं हुआ।
मुख्य भवन सचिवालय का प्रतीक
दरअसल, सचिवालय की मैन बिल्डिंग (मुख्य भवन) को सचिवालय का प्रतीक माना जाता है। सचिवालय की पहचान इसी भवन से है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री इसी भवन में अपना ऑफिस रखना पसंद करते हैं। पिछली गहलोत सरकार में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी दफ्तर इसी बिल्डिंग में था। वहीं, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई बड़े मंत्रियों के दफ्तर इसी भवन में थे।
दोनों डिप्टी सीएम मुख्य भवन में
इस समय सरकार में दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी (Rajyavardhan Singh) और प्रेमचंद बैरवा के ऑफिस भी मुख्य भवन में ही है। वहीं, अब कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, हेमंत मीणा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय शर्मा और सुरेंद्र पाल टीटी को मुख्य भवन में ऑफिस अलॉट हुआ हैं। शेष सभी मंत्रियों को मंत्रालय भवन में ऑफिस अलॉट हुए हैं।