Jaipur: प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब दो दिन (Rajasthan News) में नौकरशाही को भी नया मुखिया मिल जाएगा। मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा का 31 दिसंबर को कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में नया मुख्य सचिव नियुक्त किया जाएगा। मुख्य सचिव की रेस में करीब 10 आईएएस अफसरों के नाम चर्चा में हैं। हालांकि मुख्य सचिव की नियुक्ति में वरिष्ठता का ज्यादा महत्व नहीं है। हर सरकार अपने हिसाब से मुख्य सचिव का चयन करती है।
गहलोत सरकार में ये अधिकारी बने थे मुख्य सचिव पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता की अनदेखी कर निरंजन आर्य को मुख्य सचिव बना दिया था। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। दरअसल मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया था, लेकिन केंद्र सरकार से 6 माह का एक्सटेंशन मिलने से गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया था। अब शुक्रवार को सरकारी कामकाज के हिसाब से सप्ताह का आखिरी दिन है, हालांकि उषा शर्मा दो दिन और इस पद पर रहेंगी।
नौकरशाही के बीच चर्चा में मुख्य सचिव की (Rajasthan News) दौड़ में वरिष्ठता के आधार पर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, 1989 बैच के वी. श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह है। 1990 बैच के संजय मल्होत्रा, 1991 बैच के सुधांश पंत, 1992 बैच के अभय कुमार सिंह और रजत कुमार शर्मा के नाम हैं। इनके अलावा अन्य किसी अधिकारी को भी मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।