Jaipur: संस्कृत के बेहद कठिन श्लोकों में से (Rajasthan News) एक है शिव तांडव स्तोत्र। यह स्तोत्र याद करना और फिर इसका स्पष्ट उच्चारण कर देना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन यह कर दिखाया है श्रीगंगानगर के पौने 6 साल के बच्चे देवेश टांटिया ने। देवेश शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा का स्टूडेंट है। वह अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना पाले हैं, लेकिन परिवार के धार्मिक माहौल और तेज स्मरण शक्ति ने उसे शिव तांडव स्तोत्र की तरफ आकर्षित किया।
2 महीने में याद किया शिव तांडव स्तोत्र
मासूम देवेश ने करीब 2 महीने की अवधि में ही शिव तांडव स्तोत्र का याद कर लिया। न केवल इसे याद किया बल्कि 2 मिनट 2 सेकेंड में इसका उच्चारण कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम भी दर्ज करवाया। अगले साल प्रकाशित होने वाली बुक में उसका नाम शामिल होगा। अभी उसके इस रिकॉर्ड को स्वीकृति देते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उसे एक सर्टिफिकेट और बुक की वर्ष 2023 की प्रकाशित कॉपी भेजी है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने उसकी 2 मिनट 2 सेकेंड में शिव तांडव स्तोत्र बोलने की रिकॉर्डिंग देखी तो उसके रिकॉर्ड को स्वीकृति दी।
संस्कृत के बेहद कठिन श्लोकों में से एक है शिव तांडव स्तोत्र। यह स्तोत्र याद करना और फिर इसका स्पष्ट उच्चारण कर देना हर किसी के बस की बात नहीं है।