Udaipur: उदयपुर में अभी पर्यटन सीजन की धूम (Udaipur Corona News) मची हुई है। शिल्प ग्राम मेले में रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। साथ ही दूसरे पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच उदयपुर में कोरोना ने भी दस्तक दे दी है। यहां तीन महीने बाद एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। पर्यटन सीजन में इस पॉजिटिव केस ने सभी की नींद उड़ा दी है, क्योंकि बाहर से बड़ी संख्या में पर्यटक आए हुए हैं, जो न्यू ईयर सेलिब्रेशन के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मरीज वेरिएंट जेएन-1 से पीड़ित है या नहीं हैं।
उदयपुर में अभी पर्यटन सीजन की धूम (Udaipur Corona News) मची हुई है। शिल्प ग्राम मेले में रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं।