Jaipur: केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह (Rajasthan News) ने बुधवार को जयपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज योजनाओं के राज्य में क्रियान्वयन और प्रगति को लेकर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने पंचायत के सभी स्तरों को आपस में एकीकृत होकर सकारात्मक दृष्टिकोण से सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए ताकि पंचायत के माध्यम से गांवों में समाज के अंतिम छोर तक केंद्र की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके और योजनाओं का वास्तविक ध्येय पूरा हो सके।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जयपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज योजनाओं के राज्य में क्रियान्वयन और प्रगति को लेकर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की।