राजस्थान में एक बार फिर सोने का बड़ा खजाना मिला है. आयकर विभाग ने उदयपुर में होटल कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे तो वहां सोने के कई किलो जेवर देखकर वे चौंक गए. आयकर के इन छापों में बड़े पैमाने पर काली कमाई का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग ने उदयपुर में फतेह ग्रुप, रॉकवुड और ADM ग्रुप के ठिकानों पर छापामारी की है. वहां जेवर के साथ बड़ी मात्रा में ब्लैक मनी भी सामने आई है. वहीं कारोबार में की गई करोड़ों रुपये का हेरफेर भी पाया गया है.
छापों में मिले सोने के 9 किलो जेवर और 3.30 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी