Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार (Rajasthan News) को सीएमओ में 58वें डीजी-आईजी सम्मेलन की तैयारियों की दूसरी समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा- सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्र और राज्यों के डीजी और आईजी हिस्सा लेंगे। सभी विभागीय अधिकारियों को आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित छोटी-छोटी जरूरतों का विशेष ध्यान रखना है। सभी तरह की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए। इससे कोई परेशानी आगे नहीं आए। यहां आने वाले अधिकारियों के लिए यह सम्मेलन यादगार रहना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
क्या बोले भजनलाल शर्मा?
सम्मेलन में जयपुर एयरपोर्ट से लेकर विधायक आवास, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर तैयारियों का पूर्वाभ्यास किए जाने के साथ ही बैकअप प्लान तैयार रखें। उन्होंने कहा- विधायक आवास से लेकर आरआईसी के अंदर और बाहर तक विभिन्न स्थानों पर राजस्थान के कला व संस्कृति से संबंधित होर्डिंग लगाए जाएं, ताकि आने वाले गेस्ट के लिए सम्मेलन यादगार बन सके। सम्मेलन के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर आमजन तक मैसेज जाना चाहिए क्यों की इस दौरान बड़ी संख्या में वीवीआईपी मूवमेंट होगे इसलिए आमजन परेशान नहीं होना चाहिए।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी ली जिम्मेदारी
बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी जिम्मेदार अधिकारियों (Rajasthan News) को उनके काम को लेकर एक्शन मूंड में आने की बात कही। इस दौरान एडीजी संजय अग्रवाल, जेडीए आयुक्त जोगाराम ने तैयारियों की जानकारी दी। इस बैठक में डीजीपी उत्कल रंजन साहू, एसीएस होम आनंद कुमार, प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग भास्कर. ए. सावंत, प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग गायत्री राठौड़, प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग वैभव गालरिया, शासन सचिव गृह अर्चना सिंह, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, एडीजीपी (इन्टेलिजेन्स) एस. सेंगाथिर एवं आईजी लॉ एंड आर्डर गौरव श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।