आज शाम 6:30 बजे विंबलडन मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और नंबर-2 नोवाक जोकोविच के बीच खेला जाएगा। जोकोविच 2018 से लगातार विंबलडन में अजेय है। इस बार उनका मुकाबला अपने से 16 साल छोटे अल्कराज से है। अल्कराज पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है।
हेड टू हेड मुकाबले
2022 मैड्रिड ओपन सेमीफाइनल में अलकराज ने जोकोविच को 6-7, 7-6, 7-6 से हराया था। 2023 फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में जोकोविच ने अलकराज को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया था।
जोकोविच के रिकॉर्ड
जोकोविच रविवार को अपना 9वां विंबलडन फाइनल खेलेंगे, जो रोजर फेडरर (12) के बाद किसी खिलाड़ी द्वारा खेला गया दूसरा सबसे अधिक फाइनल है। कुल मिलाकर, यह उनका 35वां ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा, जो ओपन युग में किसी भी खिलाड़ी, पुरुष या महिला द्वारा किया गया सबसे अधिक फाइनल होगा। विंबलडन फाइनल में जोकोविच का रिकॉर्ड 7-1 है, उन्होंने 2011, 2013, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022 में जीत हासिल की है। फाइनल में वह एकमात्र बार 2013 में हारे थे, जब एंडी मरे ने सीधी जीत दर्ज की थी।
अलकराज के रिकॉर्ड
2008 और 2010 के विजेता नडाल और 1966 में खिताब पर कब्जा करने वाले मैनुअल सैन्टाना के बाद अलकराज विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे स्पैनियार्ड बन गए है। यूएस ओपन 2022 के बाद यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल है। बता दें कि 20 साल और 72 दिन की उम्र में, अलकराज विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2006 के फाइनल में अपने हमवतन नडाल (20 साल और 36 दिन) को पछाड़ दिया है।
Comments (0)