माउंट माउंगानुई | भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को बे ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
श्रेयस अय्यर बोले- मुकाबले को नॉकआउट की तरह लेंगे
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहती है। उनके मुताबिक पिच सूखी नजर आ रही है और परिस्थितियों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस मुकाबले को नॉकआउट मैच की तरह ले रही है।
न्यूजीलैंड ने किए छह बदलाव
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि उनकी टीम ने प्लेइंग इलेवन में छह बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि पिच पर पेस और बाउंस मिलने की उम्मीद है। टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देना रणनीति का हिस्सा है।
भारत सीरीज में 2-0 से आगे
पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से आगे है। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते थे, जबकि तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत की नजर चौथा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है। न्यूजीलैंड के सामने सीरीज में बराबरी की उम्मीद बनाए रखने की चुनौती है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।