Tech: म्यूजिक का खुमार हर दूसरे यूजर के सर चढ़ा होता है। पार्टी ही नहीं, चैन की नींद लेने के लिए भी कानों में म्यूजिक का बजना यूजर को सुकून देता है। अगर आप भी म्यूजिक के दीवाने हैं तो गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब के म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube Music का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।
फीचर का नाम स्लीप टाइमर
दरअसल हाल ही में कंपनी ने यूट्यूब म्यूजिक पर यूजर के लिए कई नए फीचर रोलआउट किए थे। कंपनी ने यूजर के लिए Sleep Timer फीचर को पेश किया था। कंपनी का फीचर को लेकर दावा है कि यूजर को चैन की नींद लेने में म्यूजिक परेशानी नहीं बनेगा।
गहरी नींद में जाते ही बंद होगा म्यूजिक
म्यूजिक सुनते हुए अगर नींद लेने के आदी हैं तो ये फीचर यूजर के बेहद काम का हो सकता है। यूजर कान में लगे म्यूजिक को कंट्रोल कर सकेगा। गहरी नींद में पहुंचने पर म्यूजिक को बंद किया जा सकेगा। आइए जानते हैं, YouTube Music का Sleep Timer फीचर कैसे काम करेगा।
ऐसे काम करेगा नया फीचर
- नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूब म्यूजिक का वर्जन अपडेटेड होना चाहिए।
- सबसे पहले YouTube Music app को ओपन करना होगा।
- यहां म्यूजिक सुनते हुए overflow menu बटन पर टैप करना होगा।
- मेन्यू से new Sleep Timer ऑप्शन को चुनना होगा।
- मेन्यू में यह नया ऑप्शन बॉटम में नजर आएगा।
- यहां यूजर अपने स्लीपिगं टाइम के हिसाब से टाइम को चुन सकते हैं।
मिलेगा टाइमर का ऑप्शन
यूजर को नए फीचर में 5 से 60 मिनट तक के टाइमर का ऑप्शन मिलता है। म्यूजिक सुनते हुए यूजर को कितनी देर में नींद आएगी इसके हिसाब से यूजर एक सही टाइम को चुन सकता है। इस मेन्यू में कान में बज रहे म्यूजिक के खत्म होने पर रोकने के लिए pause playback का भी ऑप्शन मिलता है। टाइमर के एंड होने पर यूजर के कानों में बज रहा म्यूजिक बंद हो जाएगा।
Read More- WhatsApp जल्द ला रहा ये 10 नए दमदार फीचर्स, बदल जाएगी पूरी ऐप की काया
Comments (0)