वीवो ने हाल ही में बताया था कि भारत में जल्द ही वी27 सीरीज लॉन्च होगी। इसी बीच इस सीरीज के लॉन्च डेट लीक होने की खबर आ रही है। इ-कोमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के गुगल एड में वीवो के वी27 (Vivo V27) सीरीज को लेकर डेट की पुष्टि कर दी है। लेकिन वीवो भारत में वी27 सीरीज के एड में सिर्फ फोन के डिजाइन के बारे में बात रहा है। एड में लॉन्च डेट की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
मार्च में होगी लॉन्च
वीवो वी27 (Vivo V27) सीरीज अंतगर्त वीवो वी27 प्रो के लीक की भी खबर है। जिसमें उसके फीचर्स के बारे में बताया गया है। बता दें कि फ्लिपकार्ट के गुगल एड में बताया जा रहा है कि वी27 सीरीज 1 मार्च को लॉन्च होगी। हालांकि फ्लिपकार्ट के आधिकारिक साइट पर फोन के संबंध में एसी कोई अपडेट नहीं देखी गई है।
फोन के संभावित फीचर्स
वीवो वी27 (Vivo V27) सीरीज के संबंध में लीक हुई जानकारी में फोन के अन्य फीचर्स भी लीक हुए हैं। जिसमें बताया गया है कि फोन में पंच होल डीस्प्ले होगा। फोन में मीडिया टेक डाइमेंसिटी का 8200 रेंज वाला प्रोसेसर होगा। बताया जा रहा है कि फोन 120 Hz रिफ्रेशरेट के साथ होने वाला है। लीक जानकारी में बताया गया कि फोन के पीछे की तरफ इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ Sony IMX766V सेंसर वाला मेन कैमरा मिल सकता है।
जानिए Vivo V27 Pro की कीमत
वी27 सीरीज के प्राइस को लेकर भी जानकारी लीक हुई है। जिसमें बताया जा रहा है कि वीवो वी27 प्रो (Vivo V27 Pro) की कीमत 41,999 रूपए होगी। वहीं यह भी बताया गया है कि सेल के समय यह विभिन्न ऑफर व बैंक छूट के साथ इसकी कीमत और कम हो सकती है। आपको बता दें कि वीवो कंपनी ने अब तक इस प्रकार के किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द लॉन्च डेट और वीवो वी27 (Vivo V27) सीरीज के सभी फीचर्स के बारे में जानकारी देगी।
बड़ी कंपनियों में ले ऑफ का शिकार हुए कर्मचारियों का सहारा बनेगी TCS, भारतीयों को देगी नौकरी का मौका
Comments (0)