Google Update 2023 नये साल की शुरूआत में अब बस कुछ ही दिन बचें है। कहते हैं नया साल बदलाव लेकर आता है। कुछ बदलाव अच्छे होते हैं, और कुछ बदलाव ऐसे भी होते है, जिससे कुछ परेशानी हो सकती है। और यही बदलाव साल 2023 में टेक जाइंट गूगल कर रहा है। ये साल टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक अलग बदलाव लेकर आया है। साल 2022 में 5जी लॉन्च कर हम टेक की दूनिया में एक और स्टेप आगे बढ़े है, लेकिन आज हम 2022 के कुछ ऐसे नियमों की बात करेंगे, जो 2023 में बदल जाएंगे। इन नियमों के बदलने से हमें थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
ये बदलाव होंगे
- अब गूगल सेव नहीं रखेगा आपका कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट- अगर आपने ध्यान हो तो जब भी आप कोई पेमेंट करते हैं और अगर वो पेमेंट कार्ड से कर रहे हैं तो गूगल आपको कुछ कार्ड के ऑप्शन दिखाता हैं। इन कार्ड्स से आपने पहले भुगतान किया हुआ है। इसके बाद आपको बस CVV डालना होता हैं, और आपका पेमेंट हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गूगल आपका कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट सेव रखता है।
लेकिन 1 जनवरी 2023 से गूगल इन जानकारियों को याद नहीं रखेगा और हर पेमेंट के साथ आपको अपनी डिटेल्स भरनी पड़ेगी। इससे थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन आपको बता दें कि RBI ने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर ये बदलाव किए है।
- इन लैपटॉप पर नहीं काम करेगा गूगल क्रोम-आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में घोषणा की थी कि आने वाले अब विंडोज 7 औग 8.1 के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर काम नहीं करेगा। यानी कि जो लैपटॉप विंडोज 7और 8.1 पर काम करते हैं, उन पर 1 जनवरी गूगल क्रोम काम करना बंद कर देगा। ऐसे में जो यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको परेशानी हो सकती है।
- नहीं मिलेगी Stadia की सर्विस- गूगल ने इस साल एक और बड़ी धोषणा की , जिसके तहत वह अपनी गेमिंग सुविधा Google Stadia को बंद कर देगा। ये सुविधा 18 जनवरी तक काम करेगी। इसके बाद यूजर्स गूगल स्टेडिया के लिए प्ले स्टोर से खरीदें गए सभी गेम सामग्री को वापस कर देगे।
Read More-Xiaomi: कंपनी कर रही अपने 15 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की तैयारी!
Comments (0)