बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BJMI) अब भारत में डाउनलोड करने और खेलने के लिए उपलब्ध है। इसके डेवलपर Krafton ने गेम के लिए नया 2.5 अपडेट भी जारी किया है। BGMI का नया संस्करण पिछले संस्करण से थोड़ा अलग है, जिसे भारत में लगभग एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
समय सीमा की निर्धारित
BGMI के नए वर्जन में टाइम लिमिट दी गई है। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए समय सीमा तय की गई है। ये बच्चे उस लिमिटेड टाइम के बाद, गेम नहीं खेल पाएंगे। Kraftons का कहना है कि जिम्मेदार गेमिंग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए, 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए प्लेटाइम तीन घंटे का होगा, जबकि बाकी खिलाड़ियों के लिए प्ले टाइम प्रतिदिन छह घंटे होगा। इसके अलावा, नाबालिगों के लिए माता-पिता का वेरिफिकेशन खेल का हिस्सा होगा।गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
BGMI को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एपल ऐप स्टोर पर गेम फिलहाल शो नहीं हो रहा है, लेकिन आईफोन यूजर्स को आज, 29 मई को एक्सेस मिल सकता है इसके बाद ये गेम एपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा। बता दे कि आपको गेम खेलने के लिए 48 घंटों का इंतजार करना पड़ सकता है। यानि आप डाउनलोड के बाद भी गेम तुरंत नहीं खेल पाएंगे। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए BGMI में नए नक्शों को जोड़ा गया है। इसके अलावा गेम नए वाहन और हथियार से भी लेस होगा।Read More: रिसर्व डे पर भी छाए संकट के बादल! मैच रद्द होने पर कौन बनेगा विजेता? जानें समीकरण...a>
Comments (0)