Tech: आधार कार्ड (Aadhaar Update) हर भारतीय के पहचान पत्र के रूप में देखा जाता है। ये सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट की गिनती में आता है। इसके अलावा समय समय पर सरकार इससे जुड़े बदलावों और अपडेट के बारे में जानकारी देती रहती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए UIDAI ने आधार को लेकर कुछ जानकारी साझा की है। आइये आपको इसके बारें में बताते हैं।
14 जून तक फ्री में होगा आधार अपडेट
UIDAI ने बीते बुधवार को एक ऑफिशियल बयान में कहा कि उन्होंने 14 जून तक आधार के लिए डॉक्यूमेंट अपडेट सुविधा को ऑनलाइन फ्री कर दिया है। ये बदलाव डिजिटल इंडिया पहल के तहत किया गया है। बता दें कि UIDAI ने भारतीयों से myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त डॉक्यूमेंट अपडेट सुविधा का लाभ लेने का आग्रह कर रहा है।
देना होता था ये शुल्क
बता दें कि पहले निवासियों को आधार पोर्टल पर अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। UIDAI ने निवासियों को अपने आधार में डॉक्यूमेंट को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने अगले तीन महीनों का समय दिया है, यानी कि आप 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक अपने डॉक्यूमेंट को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी दी है।
इसलिए जरूरी है आधार
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित लगभग 1,200 सरकारी योजनाएं और कार्यक्रम सेवाओं में लोगों के वितरण के लिए आधार-आधारित (Aadhaar Update) पहचान का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, बैंक, एनबीएफसी आदि जैसे वित्तीय संस्थानों सहित कई अन्य सेवाएं भी ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग कर रही हैं।
Comments (0)