ट्विटर ब्लू टिक सर्विस अब 2 दिसंबर से फिर शुरू होने जा रही है एलन मस्क ने इसकी घोषणा कर दी है। ट्विटर ब्लू टिक सर्विस को अब ट्विटर ने पेड कर दिया है। इसके लिए अब यूजर्स को पैसे देने होंगे, इस सर्विस को कुछ समय पहले ही शुरू किया गया था। इसके बढ़ते दुरूपयोग की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। अब ट्विटर चेक मार्क एक से ज्यादा अलग कलर में देखने को मिलेगा।
अलग अलग पेशे से जुड़े लोगों को दिया जायेगा
ट्विटर चेक मार्क को 3 अलग-अलग रंगों में अलग अलग पेशे से जुड़े लोगों को दिया जायेगा। कंपनी के लिए अब ट्विटर चेक मार्क का रंग गोल्डन रंग का होगा सरकार के लिए ग्रे रंग और आम आदमी के लिए चेक मार्क ब्लू रंग का होगा। एलन मस्क ने आते ही ट्विटर ब्लू टिक को पेड करने का एलान कर दिया था और बाद में लागू भी कर दिया था जिसे कुछ ही समय में कुछ कमियों के कारण स्थगित करना पड़ा था। भारत में इस सर्विस के लिए 720 रूपये लिए जायेंगे।
ये भी पढ़े- साइबर ठगी के मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 22 युवतियों को कोर्ट में किया पेश
वर्चुअल जेल की सजा देने वाला फीचर लॉन्च कर सकता है
ट्विटर पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ ट्विटर जल्द ही वर्चुअल जेल की सजा देने वाला फीचर लॉन्च कर सकता है। इस जेल में यूजर की प्रोफाइल पिक के ऊपर जेल का लोगो बना होगा और यूजर की सभी सर्विस को कुछ वक्त के रोक दिया जायेगा लेकिन इस बात की जानकारी भी दे दी जाएगी कि अकाउंट जेल से कब मुक्त किया जायेगा।
Comments (0)