इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने एक साथ 36 लाख से भी ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया है। ये अकाउंट्स 1 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच बैन किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बैन किया गया है। इनमें से करीब 14 लाख अकाउंट्स ऐसे थे जो यूजर्स द्वारा शिकायत के आधार पर बंद किए गए हैं। इससे पूर्व नवंबर में व्हाट्सएप (WhatsApp) ने देश में 37 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था। कंपनी ने आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में ये जानकारी रिलीज की है।
WhatsApp ने दी जानकारी
कंपनी ने कहा कि, 36.77 लाख भारतीय अकाउंट्स को 1 दिसंबर, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच बंद किया गया था। भारतीय यूजर्स की शिकायतों के परिणामस्वरूप, 13.89 लाख खातों को बंद कर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, व्हाट्सएप यूजर्स की अपील दिसंबर में लगभग 70% बढ़कर 1,607 हो गई थी। जिसमें नवंबर में 946 शिकायतों की तुलना में 1,459 खातों के बैन की अपील भी शामिल है।
फिलहाल इसमें से कंपनी ने केवल 166 अपीलों पर कार्रवाई की है। आपको बता दें कि दिसंबर में व्हाट्सएप (WhatsApp) ने देश में 37.16 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाया था, जिसमें से 9.9 लाख अकाउंट्स पर सक्रिय रूप से बैन लगा दिया गया है।
आईटी अधिनियम 2021 के तहत हुई कार्रवाई
इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को मद्देनज़र रखते हुए बैन किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।
WhatsApp पर अब कैप्शन के साथ ऐसे फॉरवर्ड करें मीडिया, जानें क्या है प्रोसेस
Comments (0)