कॉमर्शियल वीइकल बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) से 552 बस के सप्लाई का ऑर्डर मिला है। अशोक लेलेंड ने यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि ‘अल्ट्रा लो एंट्री (यूएलई)’ बसों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में लिया जाएगा। अशोक लेलैंड टीएमएसटीसी को लंबे समय से बस सप्लाई करती आ रही है। वह निगम को अबतक लगभग 18,477 बस की आपूर्ति कर चुकी है।
हिंदुजा ग्रुप के लिए बेहतरीन आर्डर
अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा कि यह ऑर्डर बहुत कुशल और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद बनाने के हमारे समर्पण को मजबूत करता है। यह सार्वजनिक परिवहन की वृद्धि में योगदान भी देता है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने कहा कि वह इस ऑर्डर के लिए सप्लाई अगले 6 महीनों के अंदर शुरू करेगी।
अशोक लेलेंड की मई अल्ट्रा लो एंट्री बसों में पावरफुल एच-सीरीज 6 सिलिंडर 4 वॉल्व का इंजन लगा होता है, जो कि 246 एचपी तक की पावर जेनरेट करता है। इसमें स्टेप लेस एंट्री, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, रियर इंजन कॉन्फिगरेशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रोनिक तरीके से कंट्रोल होने वाले फ्रंट और रियर सस्पेंशन, सीसीटीवी के साथ इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, वीइकल लोकेशन और वीइकल ट्रैकिंग समेत काफी सारी खूबियां मिलती हैं
Comments (0)