सूर्य की सतह पर हुए एक बहुत बड़े विस्फोट से धरती पर दो घंटे तक रेडियो कम्यूनिकेशन प्रभावित रहा। यह पिछले कई साल में हुआ सबसे बड़ा सौर विस्फोट बताया जा रहा है। इस विस्फोट से निकले सोलर प्लाज्मा सीधे धरती से टकराए। इस कारण जिन क्षेत्रों में सूर्य की रोशनी सीधे पड़ रही थीं, वहां रेडियो सिग्नल प्रभावित हुआ।
वॉशिंगटन: सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र के चरम पर पहुंच रहा है। इसके साथ ही सनस्पाट की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हाल में ही वैज्ञानिकों ने सूर्य के सतह पर बहुत बड़े विस्फोट को रिकॉर्ड किया है। यह विस्फोट इतना तीव्र था कि इसे देखकर वैज्ञानिक भी दंग रह गए। इस विस्फोट के कारण सूर्य से बड़ी मात्रा में फ्लेयर्स निकले जिनसे पृथ्वी पर दो घंटे तक रेडियो सिग्नल में रुकावट आई। हालांकि, यह रुकावट कुछ घंटे बाद खत्म हो गई, लेकिन इससे सूर्य की उस शक्ति का पता चला है, जिसका हम आसानी से पता नहीं लगा सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, 2025 तक सूर्य में ऐसे विस्फोट और तेजी से होंगे, जिसका असर पृथ्वी पर देखने को मिलेगा।
वैज्ञानिकों ने सूर्य के सतह पर बहुत बड़े विस्फोट को रिकॉर्ड किया
Comments (0)