रिलायंस जियो टेक्नोलॉजी के सेक्टर में लगातार अपनी मजूबत पोजिशन बना रहा है। मौजूदा वक्त में जियो की ओटीटी और टेलिकॉम सेक्टर में अच्छी पकड़ है, लेकिन टेलिविजन सेक्टर में और आर्टिफिशियल जैसे सेक्टर में पीछे है, लेकिन अब मुकेश अंबनी के नेतृत्व वाली कंपनी जियो इन दोनों सेक्टर पर फोकस कर रही है। इसकी जिम्मेदारी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी संभाल रहे हैं। आकाश अंबानी आईआईटी मुंबई के साथ मिलकर 'भारत जीपीटी' शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं जो चैटजीपी जैसे टूल को जोरदार टक्कर दे सकती है।
ChatGPT की टक्कर में जियो ने Bharat GPT लॉन्च किया है।
Comments (0)