Tech: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब की CEO (YouTube CEO Resigns) सुसान वोज्स्की (YouTube CEO Susan Wojcicki) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के शीर्ष पर रहने के नौ साल बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। एक ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी। सुसान के इस्तीफे के बाद YouTube के मुख्य उत्पाद अधिकारी भारतीय मूल के नील मोहन इसके नए प्रमुख होंगे।
इस कारण से दिया इस्तीफा
54 वर्षीय वोज्स्की सुसान ने ब्लॉग पर लोगों के (YouTube CEO Resigns) नाम एक पत्र में कहा कि वह परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दे रही हैं। सुसान पहले Google में विज्ञापन उत्पादों की वरिष्ठ उपाध्यक्ष थीं और उन्होंने 2014 में YouTube के सीईओ का पद संभाला था। वह Google के शुरुआती कर्मचारियों में से थीं और लगभग 25 वर्षों तक गूगल की मदर कंपनी अल्फाबेट इंक से जुड़ी रहीं। गूगल से पहले वोज्स्की ने इंटेल कॉर्प और बैन एंड कंपनी में काम किया था।
सभी को दिया धन्यवाद
वोज्स्की ने लोगों को धन्यवाद देते हुए अपने पत्र में कहा कि इतने वर्षों में जो कुछ भी मिला और लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा, ''अपने स्टूडियो, अपने घरों और अपने जीवन में मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। मुझे अविश्वसनीय कहानियों का हिस्सा बनने देने के लिए धन्यवाद।"
भारतीय मूल के ये अधिकारी संभालेंगे पदभार
भारतीय मूल के नील मोहन नवंबर 2015 से यू-टूयब से जुड़े हुए हैं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार नील ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। उनका करियर एसेंचर से बतौर सीनियर एनालिस्ट के तौर पर शुरू हुआ है।
Read More- Oppo Find N2 Flip: भारत में ओप्पो का पहला फोल्डेबल फोन, इस महीने में होगा लॉन्च, जानें सभी फीचर्स
Comments (0)