गूगल ने गूगल मैप्स के लिए नया फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से अब यूजर्स अपनी ट्रिप शुरु करने के पहले टोल पर लगने वाली एक्सपेक्टेड प्राइज का पता लगा पाएंगे और टोल फ्री रुट्स की पहचान भी कर पाएंगे। जहां उनकी एक्सपेक्टेड टोल की कीमतों से उनकी ट्रिप पर आने वाले टोल प्लाजा पर लगने वाले कुल चार्ज का पता लगेगा वहीं टोल-फ्री रुट्स से आपको ऐसे रुट्स बताए जाएंगे जिनमें टोल नाका नहीं होगा। इस तरह आप बिना टोल दिए अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं।
इसके साथ ही IOS यूजर्स के लिए पिन्ड ट्रिप विजेट का ऑप्शन भी लेकर आया है। IOS के लिए गूगूल मैप्स को होम स्क्रीन पर पिन्ड विजेट के साथ अपडेट किया गया है। वहीं एप्पल वॉच से आप सीधे नेविगेशन चेक कर सकते हैं। यह अपडेट IOS मैप्स के साथ सिरी और शॉर्टकट्स को इंट्रीग्रेट करेगा, जो इस साल के अंत में आने वाला है।
कई देशों में मिलेंगे फीचर
गूगल ने बताया कि भारत, इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका में यूजर्स इस महीने के अंत में गूगल मैप्स ऐप पर टोल प्राइजेज को एक्सेस कर सकेंगे। टोल प्राइज फीचर लोकल टोलिंग ऑफिसर की जानकारी पर निर्भर करेगी। गूगल जल्द ही दूसरे देशों में टोल प्रिज फीचर का सपोर्ट लेकर आएगा।
2 हजार से ज्यादा टोल रोड की डिटेल
टोल प्राइज फीचर यूजर्स को कई फैक्टर को ध्यान में रखते हुए अपने रुट पर टोल की लागत को कैलकुलेट कर पाएंगे। जिसमें टोल पास, सप्ताह का दिन, दिन का समय आदि जैसे पेमेंट मेथड शामिल है। कंपनी का कहना है कि गूगल मैप्स 2 हजार से ज्यादा टोल रोड पर डिटेल देगा।
ये भी पढे़-
युजवेंद्र चहल के विकेट झटकने पर खुशी से झूम उठी धनश्री
टोल-फ्री रुट को देखने का ऑप्शन देता रहेगा
जो यूजर्स पूरी तरह से टोल से बचना चाहते हैं, उनके लिए गूगल मैप्स टोल-फ्री रुट को देखने का ऑप्शन देता रहेगा। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स रुट ऑप्शन तक पहुंचने के लिए ऐप के टॉप पर तीन डॉट्स पर टैप कर सकते हैं और वैकल्पिक रुट तक पहुंचने के लिए अवॉइड टोल के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
ये भी पढे़-
बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Comments (0)