टाटा मोटर्स की कारों को ग्लोबल एनकैप के बाद अब भारत एनकैप, यानी भारत के न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम से भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने लगी है। बीते दिनों भारत एनकैप के फर्स्ट फेज में टाटा की न्यू सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट की क्रैश टेस्टिंग हुई और अब इस इन दोनों एसयूवी को 5 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के एमडी शैलेश चंद्रा को भारत एनकैप सर्टिफिकेशन हैंडओवर किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा मोटर्स के अधिकारियों को भारत एनकैप सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया
Comments (0)