गूगल कंपनी की नेविगेशन सर्विस गूगल मैप्स (Google Maps) में अब एक नया फीचर आया है। कंपनी ने नए इमर्सिव व्यू फंक्शन (Immersive View) को शामिल करने के लिए अपने ऐप को अपग्रेड किया है। ये नया फीचर फिलहाल पांच शहरों में शुरू किया गया है: लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो। कंपनी के अनुसार सेवा जल्द ही अन्य शहरों में भी उपलब्ध होने वाली है। आपको याद दिला दें कि Google ने हाल ही में अपने नए AI चैटबॉट बार्ड को लॉन्च करने की घोषणा की थी।
Immersive View की खासियत
एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Google भविष्य में एम्स्टर्डम, डबलिन, फ्लोरेंस और वेनिस जैसे अन्य स्थानों में इस नए फीचर को शुरू करने की योजना बना रहा है। इस फीचर के संदर्भ में, कंपनी का दावा है कि Google यूजर्स किसी नई जगह पर जाने से पहले उस जगह को बेहतर ढंग से समझने और समय से पहले योजना बनाने में सक्षम होंगे।
इन शहरों में हुआ Immersive View का रोल आउट
Google मैप्स का Immersive View फीचर शुरुआत में कंपनी द्वारा वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराया गया था। इसमें पांच ग्लोबल शहर शामिल हैं: लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो। यह सुविधा जल्द ही एम्स्टर्डम, डबलिन, फ्लोरेंस और वेनिस जैसे अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगी। हालांकि, Google ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह फीचर भारत में कब उपलब्ध होगा।
ChatGPT का हो सकता है दुरूपयोग, होगा साइबर हमलों के लिए जिम्मेदार
Comments (0)