Motorola Razr 40 Ultra: कोई भी स्मार्टफोन कंपनी लुक और डिजाइन के मामले में पीछे नहीं रहना चाहती है। अब खबर आई है कि मोटोरोला ने 1 जून को अपने नेक्स्ट-जेन फोल्डिंग फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कुछ लोगों का अनुमान है कि कंपनी इस बार दो फ्लिप फोन लॉन्च कर सकती है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी एक फ्लिप फोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी अलग-अलग मार्केट में इसे Motorola Razr 40 Ultra या Razr 2023 नाम दे सकती है।
आउटर पेन पर व्यूइंग एरिया बढ़ा सकती है कंपनी
कंपनी ने फिलहाल सिर्फ लॉन्च डेट कंफर्म की है और फीचर्स या डिज़ाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, आने वाले दिनों में फीचर्स और डिजाइन की डिटेल की उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, 91Mobiles ने Motorola Razr 2023 (Motorola Razr 40 Ultra) की एक लीक इमेज शेयर की थी। लीक हुई फोटो में फोन अपने पिछले जेनरेशन के फ्लिप फोन के मुकाबले थोड़ा स्लिम नजर आ रहा है। इमेज बाहरी स्क्रीन दो कैमरा सेंसर पर प्रकाश डालती है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी आउटर पेन पर व्यूइंग एरिया भी बढ़ा सकती है।
Flip the script. June 1. pic.twitter.com/gOhSmzhGzL
— motorola (@Moto) May 16, 2023
भारतीय बाजार के लिए स्पष्ट नहीं है ये लॉन्च
हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में क्वालकॉम का नवीनतम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी दिया जायेगा। क्योंकि पिछले रेजर फ्लिप फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1+ एसओसी था। कंपनी कैमरा सिस्टम में भी सुधार कर सकती है। बता दें कि सैमसंग की तरह, मोटोरोला ने फ्लिप स्मार्टफोन की कई पीढ़ियों को लॉन्च किया है। लेकिन पिछले कुछ मॉडल चीन तक ही सीमित थे। इस बार भी कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए लॉन्च को स्पष्ट नहीं किया है।
Read More: आईफोन की बैटरी हेल्थ को 100 फीसदी रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Comments (0)