Tech: टेक की दृष्टी से साल 2022 बेहतरीन रहा। कई कंपनियों ने नये फीचर्स लॉन्च किये और खूब नाम कमाया। इतना ही नहीं इसी साल में कई बड़ी घटनाएं भी हुई, जिस पर पूरी दूनिया की नजरें टिकी हुई थी और इन्हीं घटनाओं से जुड़े टॉपिक्स को दुनिया भर में खूब सर्च किये गये। साल 2022 में विश्व ऐसी कई घटनाएं हुई जिससे लोग काफी प्रभावित हुए। आज हम उन्हीं टॉपिक्स के बारें में बताने जा रहें है, जो इस साल विकिपीडिया (Wikipedia Searches 2022) पर छाए रहें।
ऐसे बहुत से टॉपिक्स हैं, जिन्हें वीकिपीडिया पर खूब सर्च किया गया। ये है पूरी लिस्ट-
Jeffrey Dahmer- Netfix पर आपने एक सीरीज देखी होगी, जिसमें एक अमेरिकी सीरियल किलर की कहानी बताई गई है। क्या आप जानते हैं की यह कहानी सच है।बता दें कि जेफरी डेहमर के वीकिपीडिया पेज को 2022 में 52,650,755 पेजव्यू मिले, जिससे बाद यह इंग्लिश विकिपीडिया पर सबसे ज्याद पढ़ा जाने वाला आर्टिकल बन गया।
यूक्रेन पर रूस का आक्रमण- 2022 के सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले घटनाओं में से एक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण भी है। इस घटना में यूक्रेन में जीवन की हानि, अस्थिरता हुई है। बता दें कि लोगों ने इसके पेज को 2022 में 47,484,468 बार देखा गया है।
एलिजाबेथ II- यूनाइटेड किंगडम की पूर्व रानी, एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सामाज्य पर सबसे लंबे समय तक शासन किया। बता दें कि ये शासन 70 वर्ष और 214 दिन का रहा है। लेकिन 8 सितंबर, 2022 को उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद इनके विकिपीडिया पेज को 42,621,493 बार देखा गया।
FIFA World Cup 2022- इस साल की बड़ी घटनाओं में से एक फीफा विश्व कप भी है। विकिपीडिया पर इसके पेज को 30,776,846 बार देखा गया है। जिसके साथ, विकिपीडिया पर 2022 फीफा विश्व कप पेज पांचवां सबसे अधिक देखा जाने वाला पेज बन गया।
Elon Musk- एलन मस्क के इस लिस्ट में आने का सबसे बड़ा कारण Twitter का खरीदना का फैसला रहा है। जिसके बाद 2022 में उनके पेज को 25,495,987 बार देखा गया।
Vladimir Putin- रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यूक्रेन पर रूस का आक्रमण हो सकता हैं। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन के पेज को विकिपीडिया पर 24,664,863 बार देखा गया।
चार्ल्स III- यूनाइटेड किंगडम के नवगठित राजा, चार्ल्स III सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उत्तराधिकारी थे। 73 वर्ष की आयु में, चार्ल्स III अपनी मां, एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर बैठने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए। उनके पेज को 2022 में 22,924,971 व्यूज मिले।
Amber heard- एम्बर हर्ड और जॉनी डेप 2022 के अप्रैल और जून के बीच एक मुकदमे ने इन्हें इस लिस्ट में डाल दिया। हांलाकि दिसंबर 2022 में, एम्बर हर्ड ने डेप के खिलाफ मामला सुलझा लिया। लेकिन विकिपीडिया पर उसके पेज को 19,544,593 बार देखा गया।
Read More- Social Media: सरकार ने बैन किये 150 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल
Comments (0)