Auto: वर्तमान में महिन्द्रा थार को क्रेज लोगों में अलग ही देखने को मिल रहा है। ऑफ रोड सेगमेंट में महिन्द्रा थार काफी पसंद की जाती है। आपको बता दें कि साल 2023 में महिन्द्रा थार को नए रंग (Mahindra Thar New Colour) और फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। महिंद्रा जल्द ही 2WD थार पेश करने वाली है, जिसमें नए रंग और फीचर्स को पेश किया जा सकता है। हाल ही में इसे एक नए (Mahindra Thar New Colour) कांस्य या सुनहरें शेड में देखा गया है, जो XUV300 TGDI के समान है। साथ ही इसमें नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
6 रंगों में आती है थार
वर्तमान में Mahindra Thar छह रंगों में उपलब्ध है, जो एक्वा मरीन, गैलेक्सी ग्रे, रॉकी बेज, मिस्टिक कॉपर, रेड रेज और नेपोली ब्लैक रंग है। इसके अलावा, इसमें नया कॉपर रंग और सफेद रंग भी पेश किया जा सकता है। ये नए रंग थार के 4WD वर्जन में भी देखने को मिल सकता है।
पॉवरट्रेन में हुए ये नये बदलाव
नई महिंद्रा 4X2 थार को 2.2-लीटर इंजन यूनिट के बजाए 1.5-लीटर अपडेटेड इंजन दिया जा रहा है जो कि महिंद्रा XUV300 से साझा किया जा रहा है। 2WD थार में 4WD मॉडल के 150PS पॉवर वाले 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ-साथ छह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा, उम्मीद कर रहे हैं कि 2WD थार को AX (O) और LX ट्रिम्स और हार्डटॉप और सॉफ्ट टॉप दोनों में पेश किया जाएगा।
ये होगी कीमत
जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा थार को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर पेश किया जा सकता है। इस नए मॉडल की कीमत लगभग 90,000 रुपये से 1 लाख रुपये अधिक होने की संभावना है, जबकि इसके मौजूदा मॉडल की कीमत 13.59 लाख रुपये से 16.29 लाख रुपये के बीच है।
Read More- New year launching : नए साल में लॉन्च होगी ये 10 कारें, जानें क्या है खासियत
Comments (0)