चेन्नई की एक आईटी कंपनी आइडियाज2IT ने अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की। कर्मचारियों के काम से खुश होकर कंपनी ने ये फैसला लिया है। आइडियाज2IT के CEO गायत्री विवेकानंद ने 100 कर्मचारियों को मारुती सुजुकि कार गिफ्ट के रुप में दी है।
आइडियाज2IT के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम के अनुसार, कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है जो कि हमारे साथ 10 साल से ज्यादा वक्त से जुड़े हैं। इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं। हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए। वहीं आइडियाज2IT के संस्थापक और अध्यक्ष मुरली विवेकानंद ने कहा कि कर्मचारियों ने कंपनी को अच्छा बनाने के लिए बहुत काम किए हैं। ये कार उन्हें कंपनी की तरफ से नहीं मिल रही है बल्कि उन्होंने इसे अपनी महनत से कमाया है।
विवेकानंद ने कहा सात-आठ साल पहले हमने वादा किया था कि जब हम टारगेट हासिल कर लेंगे तो अपनी कमाई का हिस्सा कर्मचारियों से भी शेयर करेंगे। इन कर्मचारियों को कार देना कंपनी का पहला कदम है। जल्द ही कंपनी कर्मचारियों के लिए भविष्य में इसी तरह के और कदम उठाएंगी। गिफ्टस मिलने का बाद कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी की तरफ से गिफ्ट मिलना हमेशा अच्छा लगता है। कंपनी हर मौके पर सोने के सिक्के, आईफोन जैसे उपहारों से अपनी खुशियां बांटती है। कार हमारे लिए बहुत बड़ी चीज है।
आइडियाज2IT का हेड ऑफिस चेन्नई में है। कंपनी हाई एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाने वाली फर्म है। आइडियाज2IT ने अपने कर्मचारियों के उनके साथ और कंपनी की लगातार सफलता में योगदान देने के कारण 100 कर्मचारियों को 100 मारुती सुजुकी कार गिफ्ट की है।
कंपनी के बारे में बताया गया कि कंपनी फेसबुक, ब्लूमबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, मोटोरोला, रोश, मेडट्रॉनिक और कई अन्य कंपनियों को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट देने का काम करती है।
ये भी पढ़े-
आज दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत में आई तेजी, जानिए गोल्ड-सिल्वर का नया रेट
आइडियाज2IT ने 2009 में सिलिकॉन वैली में एक चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) कन्सल्टिंग फर्म के तौर पर काम शुरु किया, जिसमें 6 इंजीनियरों ने अपनी शुरुआत की। अब कंपनी के पास अमेरिका, मैक्सिको और भारत सहित कई जगहों पर टेक्नोलॉजिस्ट हैं।
Comments (0)