लखनऊ: उत्तरप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) समेत विभिन्न विभागों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
हरदोई और मुरादाबाद के DM बदले
तबादला सूची के मुताबिक हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को अब मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।वहीं, राज्य कर विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात राहुल पाण्डेय को हरदोई का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।


