चंपावत : भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए चंपावत पुलिस ने बनबसा बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए दिन में तीन बार सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस के साथ कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
सीओ टनकपुर ने संभाली कमान
अभियान की कमान सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल ने संभाली। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने बनबसा बैराज और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लगातार चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वाहनों की जांच के साथ ही सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी गई।
सीओ निहारिका सेमवाल अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रहीं और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देती रहीं। उनकी सक्रियता और मुस्तैदी ने पूरे सुरक्षा अभियान को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर विशेष सतर्कता बरती।
सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता
इस संयुक्त अभियान में बनबसा थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा बैराज चौकी इंचार्ज नरेश सिंह मेहरा सहित पुलिस टीम ने भाग लिया। कस्टम एसएसबी और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ की गई चेकिंग से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया।
दिन में तीन बार की गई सघन चेकिंग के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत-नेपाल सीमा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में अभियान
पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हुआ कि सीमा सुरक्षा केवल संसाधनों और हथियारों पर निर्भर नहीं होती बल्कि सतर्क निगरानी आपसी समन्वय और मजबूत नेतृत्व भी इसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। बनबसा बैराज पर सीओ निहारिका सेमवाल की सक्रिय मौजूदगी और नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान ने पुलिस की मुस्तैदी और जिम्मेदार कार्यशैली की