देहरादून : उत्तराखंड में चुनावी वर्ष के बीच भाजपा और कांग्रेस नेताओं के दौरे और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं और जनता से किए गए वादों का हिसाब मांगा।
कापड़ी ने कहा कि चुनावी साल में सरकार की ओर से नई घोषणाएं करने से पहले जनता को यह बताया जाना चाहिए कि पिछले चुनाव के दौरान किए गए वादों में कितने पूरे हुए और कितने अभी लंबित हैं। उन्होंने रोजगार पलायन महिला कल्याण और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।
रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सवाल
कांग्रेस नेता ने रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने रोजगार और पलायन को लेकर किए गए वादों का जिक्र करते हुए पूछा कि सरकार ने इन क्षेत्रों में धरातल पर कितनी प्रगति की है।
कापड़ी ने रोजगार के लिए किए गए वादों और राज्य से लगातार हो रहे पलायन को लेकर सरकार की नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और पलायन रोकना चुनावी घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके लिए ठोस कदम जमीन पर दिखाई देने चाहिए।
महिलाओं के खातों में राशि देने के वादे पर भी सवाल
कांग्रेस नेता ने महिलाओं के खातों में राशि दिए जाने से जुड़े वादे का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि इस संबंध में किए गए वादे को किस स्तर तक लागू किया गया है और इसका लाभ कितनी महिलाओं तक पहुंचा है।
कापड़ी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों को लेकर सरकार को स्पष्ट स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।
75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार पर घेरा
भुवन कापड़ी ने निजी उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि निजी उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं