प्रदेश में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सुगम सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे।
यात्री पंजीकरण केंद्र व्यवस्थाएं चाक चौबंद
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा को सुगम सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकताओं में है इसके लिए यह जरूरी है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए जाने वाले यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे जिसमें विद्युत व्यवस्था पेयजल शौचालय यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था पंजीकरण के लिए प्राप्त मात्रा में काउंटर संचालित किए जाए
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे
इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए तथा महिलाओं की व्यवस्था के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। वही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र अन्य स्थलों पर पर्याप्त मात्र में साइन बोर्ड लगाए जाए जिससे कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी घाटों पर जल पुलिस की तैनाती एवं घाटों पर सुरक्षा चैन लगाने के भी निर्देश दिए तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ ढंग संचालित करने के भी निर्देश दिए।