छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
येलो अलर्ट वाले जिले
चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।
क्या करें और क्या न करें?
खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें।
बिजली कड़कने के समय खुले मैदान में न रहें।
पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाकर रखें।