नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान हनुमान को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि महाबली की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।
‘एक्स’ पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भगवान हनुमान भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि बजरंगबली की कृपा से हर किसी को ऊर्जा और प्रेरणा मिले।
संस्कृत सुभाषितम् किया साझा
पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक भी साझा किया:
“मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”
इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने भगवान हनुमान के बल, बुद्धि और समर्पण का स्मरण किया।
प्रयागराज मंदिर से साझा की तस्वीर
प्रधानमंत्री ने प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए।