भोपाल/पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो रहे हैं। वे सुबह 9 बजे भोपाल से बंगाल के लिए प्रस्थान करेंगे और बांकुरा जिले की पाँच विधानसभा सीटों — सलतोरा, छरतना, बांकुरा, बरजोरा और ओंडा — पर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाएंगे।
उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे
सीएम मोहन यादव इन सभी क्षेत्रों में जनता से भारी समर्थन की अपील करेंगे और उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। वह पूरे दिन बंगाल में रहेंगे और दोपहर 3:30 बजे दुर्गापुर से भोपाल के लिए वापस लौटेंगे।
दो चरणों में चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण मतदान 23 अप्रैल और दूसरा चरण मतदान 29 अप्रैल को होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव का यह प्रचार अभियान बीजेपी के लिए बंगाल में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश माना जा रहा है।