यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते शनिवार को कान्हा की नगरी में आए तो आध्यात्मिक रूप में रमे रहे। आपको बता दें कि, यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में कई विकास योजनाओं पर मुहर लगाई।
कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो...
सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए, फिर यहां श्रद्धालुओं से राज्य के मुख्या ने कहा कि, कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह आगे का कार्यक्रम भी होगा। आपको बता दें कि, सीएम योगी का इशारा साफ श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच चल रहे विवाद को लेकर था। उन्होंने इतना कहा और श्रद्धालुओं के जयकारे गूंजने लगे।
सीएम ने भागवत भवन में दर्शन किए
वृंदावन के गीता शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषद की बैठक में कई विकास योजनाओं पर चर्चा की। राज्य के मुखिया ने यातायात व्यवस्था भी बेहतर करने को कहा। करीब एक घंटे बैठक करने के बाद सीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां ठाकुर केशवदेव, योगमाया, गर्भगृह में दर्शन के बाद भागवत भवन में दर्शन किए।
Comments (0)