उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सरकार की नीति साफ शब्दों में बयां की। उन्होंने मंगलवार को 'उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0' का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार हर निवेशक को सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड (SSS) की गारंटी देती है।
अपराधी फायरिंग करेगा तो पुलिस भी उसका जवाब गोली से देगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर पर उठने वाले सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधी फायरिंग करेगा तो पुलिस भी उसका जवाब गोली चलाकर ही देगी। पुलिस को हथियार चलाने की ट्रेनिंग इसीलिए दी जाती है। कॉन्क्लेव में फॉर्मा इंडस्ट्री के देशभर से जुटे दिग्गजों को सीएम ने यूपी में निवेश करने पर सिंगल विंडो सिस्टम के तहत हर तरह के क्लियरेंस समेत हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह माफिया हो, या आम आदमी
सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह माफिया हो, अपराधी हो या 'अपना आदमी'। उन्होंने विपक्ष की सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि साल 2017 से पहले यूपी में अपहरण, फिरौती, गुंडा टैक्स और माफिया का बोलबाला था। व्यापारी, उद्योगपति और आम आदमी सिर्फ सुरक्षा के लिए ही चिंतित नहीं थे, बल्कि घर छोड़ने तक को मजबूर हुए। बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह तस्वीर बदली है।
Comments (0)