लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय मे पिछले तीन दिनों से अपनी अनदेखी करने राज्य वित्त व केंद्र वित्त में अनियमिताओं व टेंडर में गड़बड़ी तथा उनकी योजनाओं को कार्य योजना में शामिल न करने के आरोप लगाते हुए लोहाघाट ब्लॉक के 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में तीन दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तीसरे दिन धरना दे रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लिया
जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी
जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में धरना स्थल पर पहुंचे और क्षेत्र पंचायत सदस्यो के साथ दरी मे ही बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने जिलाधिकारी को बताया 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है उनके कार्य योजनाओं को प्रस्ताव में नहीं रखा जा रहा है और टेंडर प्रणाली में गुपचुप तरीके से टेंडर दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और क्षेत्र पंचायत सदस्यो की बातों को काफी ध्यानपूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र सिंह रावत को धरना दे रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कार्य योजनाओं को प्रस्ताव में शामिल करने तथा किसी भी पंचायत प्रतिनिधि के साथ भेदभाव न करने तथा जल्द क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कराने के कड़े निर्देश दिए।
योजना प्रस्ताव में होंगी शामिल
जिला अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा उनकी कार्य योजनाओं को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा आप लोगों की जगह यहा नही है आप लोगों के कंधों पर क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी है।जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना दे रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने धरने तथा ब्लॉक कार्यालय में की गई तालाबंदी को समाप्त किया। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सहयोगी ने उनकी समस्या को धरना स्थल पर आकर गंभीरता से सुनने तथा समस्या के समाधान का आश्वासन देने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया कहा अगर जिलाधिकारी के आश्वासन के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह फिर धरने में बैठने के लिए मजबूर होंगे।
Comments (0)