उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने रामपुर जिले की युवती से शादी कर ली। दोनों युवतियों ने एक-दूसरे की मांग भरकर विवाह करने का दावा किया है और अब साथ रहने की इच्छा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
दोनों युवती ने एक-दूसरे से की शादी
मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद की युवती अपनी बुआ के घर रामपुर गई थी। इसी दौरान बुआ के घर के सामने रहने वाली युवती से उसकी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने 31 जनवरी को एक-दूसरे की मांग भरकर शादी कर ली। जब दोनों युवतियां घर से अचानक गायब हुईं, तो उनके परिजनों ने संबंधित थानों में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को तलाश कर थाने बुलाया, जहां उन्होंने अपने विवाह की बात स्वीकार की और स्पष्ट रूप से कहा कि वे एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं।
दोनों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। इसके साथ ही दोनों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। अब आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के आधार पर की जाएगी। इस पूरे मामले पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां स्वेच्छा से एक साथ रहने की बात कह रही हैं। उनके अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति से शादी की है।
कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं
फिलहाल कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं और आगे का निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।करने के बाद कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
Comments (0)