नगला इमरती में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाग लिया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 300 शिकायते दर्ज की गई जिनमे से करीब 100 शिकायतों का मोके पर निस्तारण किया गया।
कुम्भ के लिये 700 करोड़ का बजट
नगला इमरती के गौतम फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगो को लाभ मिल रहा है सरकार चाहती है कि सभी योजनाओं का लाभ जनता के द्वार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस बार डिजिटल कुम्भ होगा। केंद्र सरकार ने कुम्भ के लिये 700 करोड़ का बजट पास किया है जनपद के गांवों की सड़कों को मुख्य में मार्गो से जोड़ा जा रहा है करीब 14 हजार गांवो को अभी तक मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है।
प्रदेश के सभी मुख्य मार्गो को जाम से मुक्त करने के लिये मुख्य चौराहों पर फ्लाई वट बनाया जाएगा। कार्यक्रम में ढंढेरा नगला इमरती मोहनपुरा आदि से हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में करीब 300 शिकायते आयी जिनमे करीब 100 का मोके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जो शिकायते मिली है उनमें से करीब 100 से अधिक का निस्तारण मोके पर ही कर दिया गया है। जिन शिकायतों में धनराशि की आवश्यकता है उनका प्रपोजल बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वही उन्होंने बताया नगर पंचायत ढंढेरा के ई ओ व विकास कार्यो की शिकायत मिली है जिसकी एस डी से जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
Comments (0)